फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   minar in billhor

दस हजार किसानों को जल्द मिलेगा पक्का माइनर

Sun, 17 Jan 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) की ओर से क्षेत्र में माइनरों, रजवहों, बंबों और नहरों को पक्का करने का काम जारी है। वहीं क्षेत्र में लापता हो चुकी खरपतपुर - औरवताहरपुर माइनर के पक्कीकरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


माइनर बनने से दर्जनों गांवों के लगभग दस हजार किसानों की सिंचाई समस्या दूर होगी। जिले के ककवन कस्बे के उट्ठा, औरवताहरपुर,  मनावा, कुरौली, सलेमपुर, फत्तेपुर सहित गांवों के हजारों किसानों के लिए जल्द ही सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन


एनटीपीसी मास्टर प्लान के तहत निचली गंग नहर के खरपतपुरझाल से निकला माइनर दो दशकों से कब्जे और रखरखाव न होने से लुप्त था। एनटीपीसी और सिंचाई विभाग की ओर से पक्कीकरण का काम शुरू हो गया है। वहीं 15 किमी लंबे माइनर के निर्माण से हजारों हेक्टेयर भूमि की प्यास बुझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई राजेश कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधाओं को देखते हुए लगातार माइनरों का निर्माण कराया जा रहा है। माह के अंत तक माइनर का निर्माण पूरा कर जल्द से जल्द माइनर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed