{"_id":"58fd02844f1c1bb1028b48d3","slug":"millions-of-theft-reports-from-two-houses-in-jaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसापुर में दो घरों से लाखों की चोरी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसापुर में दो घरों से लाखों की चोरी, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिखरे पड़े कपड़े और सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसापुर ग्राम में शनिवार की रात को चोरों ने दो चचेरे भाइयों घरों से लगभग सवा दो लाख रुपये नकदी और 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। परिजन छत पर सोते रहे। सुबह नीचे उतरे तो कमरों के ताले टूटे मिले। थानाध्यक्ष अनिलमणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के जसापुर गांव निवासी ओमकार पुत्र रामखिलावन निवासी जसापुर में पुलिस को बताया कि रात वह भाई राजेश, बहन बीना तथा मां किताब श्री संग छत पर सोया हुआ था। बदमाश छत के रास्ते से आए घर में सेफ का ताला तोड़कर एक लाख अस्सी हजार नकद, एक हार, 8 अंगुठियां, 2 सोने की जंजीरें, एक आधी तथा एक पूरी पेटी चार कंगन, 7 नाक की कील, दस बिछिया, चार तोड़िया, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी टॉप्स, 3 जोड़ी बाले, एक सुई धागा चोरी कर ले गए। जब सुबह सब लोग सोकर उठे तो वारदात की जानकारी हुई। तब देखा कि सेफ का ताला टूटा पड़ा है और जेवर नकदी गायब है।
ओमकार ने बताया कि बदमाश उसके चचेरे भाई आशीष कुमार पुत्र राम किशोर के घर में घुसकर सेफ का ताला तोड़कर 42 हजार नकद तथा 8 अंगूठी, 1 जंजीर, हार, दो चूड़ियां, एक जोड़ी बृजबाला व बाला, तीन जोड़ी तोड़ियां,3 जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी सुई धागा, 3 जोड़ी बिछिया और चांदी के दीपक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
बताया कि आशीष और उनकी पत्नी और पिता रामकिशोर छत पर सोए हुए थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। ओमकार ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इनसेट- छत की सीढ़ियों पर नहीं थे दरवाजे जिन घरों में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन घरों की छतों के रास्तों में बनी सीढ़ियों पर दरवाजे नहीं लगे थे। इसके चलते बदमाशों को घर के अंदर घुसने में काफी आसानी हुई। यदि सीढ़ियों पर दरवाजे लगे होते तो वारदात रुक सकती थी।