फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Married women suicide in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाई

Thu, 24 Aug 2017 01:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Aug 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Married women suicide in suspicious circumstances
पसेमा गांव में बालजी मिश्रा के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर तहसील की पुलिस चौकी भीतरगांव के पसेमा गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन

 

कोतवाली बिंदकी (फतेहपुर) के गांव बहरौली निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कल्पना उर्फ शशिप्रभा (30) की शादी वर्ष 2009 में पसेमा (भीतरगांव) निवासी रबीश उर्फ बालजी मिश्रा के साथ की थी। बताया कि शशिप्रभा के दो बच्चे अमन (6) और रमन (4) हैं।  

विज्ञापन

 

बुधवार की सुबह रबीश दोनों बच्चों को घर से भीतरगांव कसबा स्थित स्कूल भेजने गया था। वहां से वापस घर लौटा तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। वह बाहर से पत्नी को आवाज देता रहा लेकिन, जब दरवाजा नहीं खुला तो छत से आंगन में झांककर देखा। जहां, कल्पना उर्फ शशिप्रभा फांसी पर झूल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना पाकर कल्पना के मायके वाले पसेमा आए। उन्होंने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बिरहर और साढ़ चौकियों से भी पुलिस बल बुला लिया गया।

 

कोतवाल ने मायके वालों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed