फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Married children of the death in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत

Sun, 18 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Married children of the death in mysterious circumstances
कोतवाली में जानकारी देती मृतका की मां - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के लगड़ेपुर्वा गांव निवासी एक नवविवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे कानपुर हैलट ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। विवाहिता की मौत होते ही परिजन फरार हो गए। कोतवाली में मृतका की मां ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन



लगडेपुर्वा निवासी रामकिशन ने बताया कि घर में कोई नही था। उसकी बहू रोहनी (19) ने घर में आग लगा ली। आग बुझाकर उसे सीएचसी ले आए, जहां से डा. शिवम ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मौत हो जाने पर मायके पक्ष के लोगों के आ गए। वह मारपीट के भय से चला गया। शव को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन



मृतका की मां सजेती थाना क्षेत्र के गौरा टिकवांपुर निवासी मानसिंह की पत्नी ममता यादव ने बताया कि पुत्री रोहनी की शादी 18 अप्रैल को कृष्णकुमार से की थी। शादी के बाद से दहेज की मांग पर  पति, ससुर रामकिशन, चचिया ससुर राधाकिशन, ननद पूनम, कल्पना, किरन, चचिया सास राधा उसका उत्पीड़न करती थी। उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि शनिवार को जलाकर मारडाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्रकुमारसिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुर को हिरासत में लिया गया है। वहीं नायब तहसीलदार संजयकुमार सिंह ने पहुंच कर शव का पंचायत नामा कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed