फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   makanpur mela

मकनपुर मेला तैयार, जायरीनों का इंतजार

Fri, 05 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर बद्दउद्दीन जिंदाशाह मदार मकनपुर शरीफ का सालाना मेले की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इसके लिए जिला प्रशासन और मेला कमेटी के सदस्यों ने पूरी तैयारी कर ली हैं।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र को सजाया गया है। व्यापारियों, जायरीनों, पशु विक्रेताओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए बिल्हौर तहसील का संचालन शुरू हो गया है।


तहसील के सभी कार्य मेला तक मकनपुर से संचालित होंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर मदार साहब की रश्म अदायगी के बाद शुरुआत करेंगे।


उपजिलाधिकारी और मेला अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एतिहासिक मेला मकनपुर आयोजन करने के लिए दिन-रात जुटा है। मेला क्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मी, लेखपाल चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बिजली, पानी, शौचालय, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, भोजन, परिवहन आदि की समुचित व्यवस्था कराई गई है। मेला कमेटी सदस्यों को पर्याप्त मात्रा में आने वाले जायरीनों को ठहराने के लिए साजों-सामान दिए गए हैं। दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों, और दुकानदारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने को पुलिस की टीमें निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ब्यास नारायण उमराव ने बताया कि मेले में उगाही, ठगी और फूहड़ता करने वालों पर लगाम कसने के लिए सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मुसाफिर खाने में लोगों के रुकने के लिए बेहतर प्रबंध मेला कमेटी सदस्यों द्वारा कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed