{"_id":"5a7cb6ab4f1c1bff388b7266","slug":"magic-turn-seven-wounded-in-overtake-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के प्रयास में मैजिक पलटी, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के प्रयास में मैजिक पलटी, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
इलाज के बाद परिजनों के साथ गंतव्य को जाती वधु।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां हाईवे पर मंटोरा ओवरब्रिज के पास ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में वधू और उसकी मां समेत सात लोग चुटहिल हो गए। परिवार के सभी लोग कांधी से कानपुर स्थित विवाह स्थल पर जा रहे थे। एनएचआई की एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी शांतीदास की पुत्री रश्मि की शादी बर्रा-8 कानपुर निवासी संदीप से तय हुई है। सभी वैवाहिक कार्यक्रम कानपुर में एक धर्मशाला में संपन्न होने हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वधू रश्मि को लेकर उसकी मां शैलकुमारी व अन्य परिजन मैजिक से कानपुर जा रहे थे।
हाईवे पर रनियां में मंटोरा ओवरब्रिज पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में मैजिक चालक संतुलन खो बैठा। इससे रश्मि, उसकी मां के अलावा कमलेश, आरती, निशा सचान, स्वेता कटियार व सावित्री देवी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एनएचआई की टीम ने सभी घायलों को मैजिक से निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहीं मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक आरए मिर्जा ने बताया कि सभी के मामूली चोटें थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंतव्य को चले गए।