{"_id":"57bb62934f1c1bf654d50176","slug":"magic-and-bike-crash-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक और बाइक की टक्कर में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक और बाइक की टक्कर में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर रोड पर जाम लगाए ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के कुष्मांडा देवी मंदिर तिराहे के पास तेर रफ्तार मैजिक ने आगे जा रही बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक को गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली के वीरपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह और सौरभ सिंह (32) पुत्र मुन्ना सिंह बाइक में सवार होकर घाटमपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इधर, कसबे से सवारी भरकर एक डग्गामार मैजिक भी तेज रफ्तार में कानपुर की ओर जा रही थी।
कसबे के कुष्मांडा देवी मंदिर तिराहे के पास मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मैजिक भी असंतुलित होकर रोड पर कई पलटी खाने के बाद एक ओर सीधा खड़ी हो गई। मैजिक में सवार थाना सचेंडी के गांव भैरमपुर (किसान नगर) निवासी छेदीलाल कुरील (47) रोड पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छेदीलाल घाटमपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था, यहीं से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इधर, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आनन-फानन कसबा स्थित बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने योगेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सौरभ सिंह को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक योगेंद्र सिंह अपने परिवार का एकलौता था। उसकी मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।