{"_id":"57362ecf4f1c1b7e10919905","slug":"lower-ganga-canal-dampened-in-water-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचली गंग नहर में पानी घटा, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचली गंग नहर में पानी घटा, किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 14 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रजवहे को पक्का करते श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन (बिल्हौर)। सिचाई विभाग के कर्मियों की अनदेखी के कारण निचली गंग नहर का जल स्तर बीते कई सप्ताह से नीचे है इससे आसपास क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसान परेशान है। नहर से संबद्ध सभी रजवहे सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन
निचली गंग नहर में जलस्तर कम होने के कारण ककवन क्षेत्र के सभी रजवहे सूखे गए हैं। रजवहों और माइनरों में पानी न होने से जहां पशुपालकों के सामने पेयजल की समस्या पैदा हो गई वहीं जायद, दलहन और मक्का आदि की फसल करने वाले किसान ट्यूबवेल पर मोटी रकम खर्चकर सिचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
नहर से निकलने वाले मद्दू पुल रजवहा, टकटौली रजवहा और औरोंताहरपुर माइनर में पानी नहीं है। सिचाई विभाग के जेई राजेश यादव ने बताया कि औरोंताहरपुर गांव के माइनर के पक्का होने के कारण पानी को रोका गया है जल्द ही निर्माण पूर्ण होते ही पानी रजवहों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही नरौरा बांध से ही क्षेत्र के सभी नहरों में पानी कम छोड़ा जा रहा है। 14 मई के बाद क्षेत्र के सभी नहरों और मुख्य रजवहों में पानी बढ़ने की संभावना है।