फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Love of burning on a wrist

कलाई पर बंधा बहना का प्यार

Tue, 08 Aug 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Love of burning on a wrist
rakhi - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। जिले भर में सोमवार को चंद्रग्रहण और मुहूर्त पर संशय बना रहा। हालांकि, सुबह से शाम तक राखी बांधने का दौर जारी रहा। त्योहार के कारण सवारी वाहन नहीं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

 भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुभ मुहूर्त पर मनाया गया। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बहनों ने थाल में रोचना, राखी, चावल, पुष्प व मिठाई सजाई। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में राखी बांध मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों का आशीर्वाद लेकर उपहार दिए। इस दौरान सड़कों पर काफी भीड़भाड़ रही। बहनों से राखी बंधवाने के लिए भाई उत्सुक दिखे।
विज्ञापन


शिवली प्रतिनिधि के अनुसार शिवली, मैथा स्टेशन, मैथा बाजार, औनाहां, बैरी बाघपुर, भाऊपुर, रंजीतपुर, काशीपुर, बन्नापुर आदि स्थानों पर जाने वालों की काफी भीड़ रही। रूरा प्रतिनिधि के अनुसार त्योहार मनाने के लिए स्टेशन व बस स्टैंड पर काफी भीड़ रही। कारी कलवारी, गैजूमऊ, भारत सिंह का पुरवा, अंबरपुर, भिखनापुर, तिगांई, भटौली, गेंदामऊ, धनीरामपुर आदि जगहों में बहनों ने माथे पर तिलक करते हुए भाइयों की कलाई पर कलाई राखी बांधकर मुंह मीठा कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
जेल में बना रक्षाबंधन का त्योहार
जिला कारागार, माती में बंद कैदियों व बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधकर खुशी मनाई। यहां पर विभिन्न मामलों में बंद महिला कैदियों व बंदियों ने भी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही जेल में बंद कैदियों व बंदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनों का आवागमन शुरू हो गया था। शाम तक राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। सभी बहनों को जेल में बंद उनके कैदी भाइयों से मिलने के लिए मुलाकात कराई गई। यहां पर जब भाई की कलाई पर उन्होंने राखी बांधी तो बहनों की आंखों से आंखें छलक आईं। जेलर आरके पांडेय जेल मुख्यालय के आदेशानुसार रक्षाबंधन के दिन ओपन मुलाकात कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed