फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   looted with teacher

तमंचे के बल पर शिक्षक से 20 हजार लूटे

Thu, 24 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
looted with teacher
- लूट का शिकार शिक्षक राधेश्याम बाजपेई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीतरगांव (घाटमपुर)। इटर्रा और बीहूपुर गांवों के बीच बुधवार की दोपहर बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार शिक्षक को लूट लिया। उससे 20 हजार रुपये छीनने के बाद जान से मारने की धमकी देते निकल गए। इससे पहले एक बदमाश ने खुद को बीमार बताकर लिफ्ट लिया और सुनसान स्थान पर तमंचा लगाकर बाइक रुकवा ली। इस दौरान वहां पहले से मौजूद दो अन्य बदमाशों ने शिक्षक को हाथ-पैर बांधकर पीटा और उन्हें लूट कर फरार हो गए। इधर, पीड़ित शिक्षक ने पुलिस में सूचना दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

रामसारी गांव निवासी राधेश्याम बाजपेई उमरी गांव के महर्षि दयानंद बब्बूलाल इंटर कालेज में गणित के शिक्षक हैं। बुधवार की दोपहर वह कालेज से घर लौट रहे थे। जैसे ही बीहूपुर गांव के पास पहुंचे, तभी रास्ते में एक युवक मिला। उसने खुद को बीमार बताते हुए इटर्रा गांव तक लिफ्ट मांगा। शिक्षक ने तेज धूप देख उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में युवक ने फोन पर किसी को बताया कि उसको सवारी मिल गई है और वह आ रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक ने बताया कि जैसे ही वह इटर्रा गांव के बाहर स्थित यूकेलिप्टस के बगीचे के पास पहुंचे। तभी पीछे बैठे युवक ने उनके ऊपर तमंचा लगा दिया और बाइक रुकवाने के साथ ही उसकी चाबी खींच ली। इसी दौरान यूकेलिप्टस के बगीचे से दो और युवक निकले। तीनों ने मिलकर शिक्षक की पिटाई की और उसकी पर्स में पड़े 20 हजार रुपये छीन लिए। बताया कि एक बदमाश ने तमंचे में कारतूस लोड कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय बदमाशों ने शिक्षक के हाथ-पैर बांधने के साथ ही उसका मोबाइल और बाइक की चाबी अपने कब्जे में ले ली। जबकि, जाते समय चाबी और मोबाइल सड़क किनारे खंती में फेंककर चले गए। काफी देर बाद शिक्षक ने खुद को किसी तरह बंधन मुक्त किया और सीधा अपने घर पहुंचा। बताया कि डर के मारे उसने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed