फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   loot from advocate

जहरखुरानों ने वकील को निशाना बनाया

Mon, 04 Jan 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने कसबे के एक वरिष्ठ वकील को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने उनको कोई नशीली चीज खिलाने के बाद बेहोश कर दिया और उनका सामान लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह वह रोड के किनारे बेहोश पड़े मिले। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने उनको बेहोशी की हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कसबे के सदर बाजार निवासी प्रताप सिंह (62) तहसील कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके परिजनों ने बताया कि गत दिवस वह एक रिश्तेदार के  यहां शादी में शामिल होने झांसी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हाथ में सोने की अगूंठी और गले में चेन पहने होने के साथ 20 हजार रुपये नगद और अटैची लेकर गए थे।
रविवार की सुबह अधिवक्ता प्रताप सिंह बेहोशी की हालत में कोतवाली के बगल में मुगल रोड के किनारे बेहोश पड़े मिले।

उनकी अटैची, चेन और अंगूठी के साथ ही जेब में पड़े रुपये गायब मिले। पुलिस ने उनको कसबा स्थित बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उनके जहखुरानी का शिकार होने की बात कही और गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया।


थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता के साथ झांसी से आते समय कहीं रास्ते में जहखुरानी हुई है। बताया कि देर शाम तक वकील के पूरी तरह होश में न आने से घटना के बाबत पूछताछ नहीं की जा सकी है।
बताया कि उनके स्वस्थ होकर घर लौटने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed