{"_id":"5a9067b94f1c1b641f8b76bb","slug":"look-at-the-naughty-elements-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में शरारती तत्वों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में शरारती तत्वों पर रखें नजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
ड्रिल का अभ्यास करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में होली को शांतिपूर्वक माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी ने परेड का आयोजन कराया। इसमें क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों के साथ ही महकमे के सभी अधिकारियों को होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
वहीं किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया। ऐसे में जनपद में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, पर्व शांतिपूर्वक मनाया जाए, साथ ही शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए। यह निर्देश एसपी रतनकांत पांडेय ने पुलिस कर्मियों को दिए। साथ ही किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बल्वा ड्रिल कराई गई।
साथ ही आंसू गैस, रबर बुलेट, टियर ग्रेनेड का अभ्यास कराया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के दंगा निरोधक उपकरण चेक किये गये। डायल 100 को पीआरवी कंप्टीशन कराया गया। बल्वा ड्रिल की कार्यवाही 40 मिनट में संपन्न कराए जाने पर थानाध्यक्ष गजनेर को एसपी ने पुरस्कृत किया।