फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Kushmanda Devi temple takes a glimpse of thousands of lamps

हजारों दीपों से झिलमिला उठा कूष्मांडा देवी मंदिर

Thu, 22 Mar 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kushmanda Devi temple takes a glimpse of thousands of lamps
देवी मंदिर परिसर में दीपदान के नजारे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूरज ढलते ही कूष्मांडा देवी मंदिर में एक साथ हजारों दीपकों की रोशनी से परिसर झिलमिला उठा। वसंत नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर देवी कूष्मांडा का प्रकटोत्सव मनाने के लिए देवी मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तगण एकत्र हुए। दीपों की झिलमिल रोशनी से मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग, यज्ञशाला, दोनों तालाब और परिसर का कोना-कोना जगमग हो उठा।
विज्ञापन

मंदिर के बुजुर्ग माली घसीटे लाल और राजकुमार सैनी ने बताया कि प्रदेश में देवी के चतुर्थ स्वरूप माता कूष्मांडा का एकमात्र मंदिर सिर्फ घाटमपुर में है। जिसके चलते शरदीय और वसंत नवरात्र की चतुर्थी तिथि को मंदिर परिसर में माता का प्रकटोत्सव पर्व मनाया जाता है। बताया कि भक्त माता के दरबार में आयोजित दीपदान समारोह में शामिल होते हैं। दीपदान समारोह में प्रमुख रूप से एसडीएम राहुल कश्यप, कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे, नगर पालिकाध्यक्ष संजय सचान आदि कई अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


देवी का फूलों से किया आकर्षक शृंगार
घाटमपुर। देवी कूष्मांडा के प्रकटोत्सव पर्व पर बुधवार को मंदिर के गर्भग्रह में स्थापित मूर्ति का फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। वहीं, रात में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष संजय सचान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed