फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Ktika-minded city began to build power line

कठिका-भोलानगर विद्युत लाइन निर्माण शुरू

Thu, 13 Oct 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ktika-minded city began to build power line
नई 33 केवी लाइन का शुभारंभ करते चेयरमैन राजकुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला
भोला नगर मोहल्ले में लगरथा रोड किनारे निर्माणाधीन 10 एमबीए के विद्युत उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। बुधवार को चेयरमैन राजकुमार यादव ने कठिका पारेषण केंद्र के पास पहला पोल लगाकर 33 केवी लाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



जेई विद्युत उपकेंद्र सचिन यादव ने बताया कि कठिका से भोला नगर विद्युत उपकेंद्र की दूरी साढ़े चार किलोमीटर है। यहां पर 300 विद्युत पोल लगाकर लाइन बननी है। इसका बुधवार को शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन



इस बिजली घर से मंगलपुर, कंचौसी, औरंगाबाद, भोलानगर, कांशीराम कालोनी फीडरों का निर्माण कर बिजली आपूर्ति सुधारी जाएगी। दिसंबर तक बिजली घर से बिजली आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम रहे कि झींझक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कंचौसी फीडर के 85 गांवों में लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती की समस्या है। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने लगरथा रोड किनारे दो करोड़ रुपये की लागत से 10 एमबीए के नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का जिम्मा दिल्ली की फर्म को दिया था।



सितंबर में इसका काम शुरू हुआ था। अब भवन निर्माण होने पर कठिका पारेषण केंद्र से झींझक के भोलानागर बिजली घर तक आने वाली 33 केवी लाइन बनाने का काम बुधवार को शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed