{"_id":"58111a6a4f1c1b994fbc38d4","slug":"kraasing-par-trak-kharaab-laga-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग पर ट्रक खराब, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग पर ट्रक खराब, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
- ककवन रोड क्रासिंग पर फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन रोड रेलवे क्रासिंग की क्षतिग्रस्त रोड के कारण एक ट्रक निकलने के दौरान रेलवे लाइन पार करते समय एकाएक खराब हो गया। रेलवे क्रासिंग के बीचोंबीच ट्रक के फंसने से रेल और सड़क मार्ग डेढ़ घंटे बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत कर जैसे-तैसे ट्रक को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।
त्योहारी मौसम होने के कारण हर रोज आसपास क्षेत्र के लोग खरीददारी के लिए बिल्हौर बाजार आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस की अनदेखी के कारण बड़ी संख्या में दुकानें जीटी रोड और ककवन रोड पर सजने के कारण दिनभर कस्बे में जाम की स्थिति बनी हुई है।
बुधवार दोपहर तीन बजे रसूलाबाद से बिल्हौर आ रहा 12 चक्का ट्रक ककवन रोड क्रासिंग की खस्ताहाल सड़क में फंसकर खराब हो गया। ट्रक चालक ने गाड़ी को रेलवे क्रासिंग से किनारे करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद देखते ही देखते क कवन रोड पर करीब एक किमी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन
ककवन रोड पर जाम लगा होने के कारण जीटी रोड नेहरू पार्क चौराहे पर कानपुर-कन्नौज और सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने जैसे-तैसे खराब ट्रक को ट्रैक्टर और आसपास के लोगों की मदद से किनारे कराकर कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट के संचालन शुरू कराया।
तत्पश्चात कस्बे में फंसे वाहनों को बारी-बारी से पास कराया। ट्रक खराब होने के कारण कानपुर और फर्रुखाबाद जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों लेट हुई, जबकि एक मालगाड़ी डेढ़ घंटा तक खड़ी रही।