फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Kotedar and his wife for not providing ration Dhuna

राशन न देने पर कोटेदार और उसकी पत्नी को धुना

Sun, 13 Nov 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गांव में राशन लेने पहुंचे कार्डधारक ने राशन विक्रेता से अभद्र व्यवहार करते हुए पीट दिया। पीड़ित कोटेदार ने उपभोक्ता के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डेरापुर थाना क्षेत्र के जिगनिश गांव निवासी राजीव कुमार दीक्षित की गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। शनिवार दोपहर उसकी पत्नी दुकान पर मौजूद थी।

इसी दौरान जिगनिश गांव के मजरा टिढवा निवासी राहुल कठेरिया उसकी दुकान पर आया और राशन मांगने लगा। पत्नी ने राजीव के नाश्ता करने की जानकारी दी। राहुल ने कोटेदार की पत्नी पर अनाज देने का दबाव डाला तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर भड़क गया और कोटेदार से गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


कोटेदार राजीव कुमार ने बताया कि विरोध करने पर राहुल ने उसे व उसकी पत्नी को पीट दिया। मारपीट व शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित राशन कोटेदार ने घटना के बाबत थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मो. फाजिल सिददीकी ने बताया कि कोटेदार की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ  मारपीट रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी दस्तमपुर सुशील पाराशर को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed