{"_id":"58938a944f1c1bda17e8086f","slug":"killed-in-bus-collision-in-the-van-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने वैन में मारी टक्कर, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने वैन में मारी टक्कर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के इलियासपुर मकनपुर में तेज रफ्तार बस और ओमनी वैन की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वैन सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने चार लोगों की हालत नाजुक देखकर हैलट रेफर कर दिया है।
फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर, पोस्ट कुरसम के मवैया गांव निवासी संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र गजराज अपनी पत्नी संगीता, दो पुत्रों सत्यम और अमन सहित पुत्री कोमल के साथ कानपुर अपने बहनोई के घर आए थे। गुरुवार को आवास विकास, कानपुर निवासी बहन रामश्री और बहनोई राधेश्याम ने मकनपुर मेला देखने की योजना बनाई। संतोष कुशवाहा ने बताया कि वैन किराये पर लेकर सभी लोग मकनपुर रवाना हो गया।
बिल्हौर- रसूलाबाद बायां मकनपुर मार्ग पर इलियासपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल के सामने अचानक बस ने उनकी कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने पत्नी संगीता (42) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में पुत्र अमन और पुत्री कोमल समेत बहन रामश्री, भतीजा सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीएचसी के डा. गणेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इंसपेक्टर जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि बस और वैन को कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।