फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Kanpur MEMU passes through the tracks

चटकी पटरी से गुजरी कानपुर मेमू

Sat, 01 Sep 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur MEMU passes through the tracks
पटरी की मरम्मत करते रेलवे कर्मी।
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास डाउन की चटकी पटरी से फंफूद-कानपुर मेमू धड़धड़ाते हुए गुजर गई। पेट्रोलिंग के लिए गए की-मैन को जानकारी होते ही उसने स्टेशन मास्टर जानकारी दी, जिसके बाद 30 मिनट के लिए यातायात को रोककर पीडबल्यूआई स्टाफ ने फिश प्लेट कसकर ट्रैक को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेनों को चटकी पटरी के पास से धीमी गति से संचालन शुरू किया गया ।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 6.41 बजे पर जैसे ही फफूंद कानपुर मेमू झींझक स्टेशन से रवाना हुई और पूर्वी केबिन के पास पहुंची। ट्रेन खंभा संख्या 1079 के 30 व 32 के बीच चटकी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। वहीं, कुछ देर बाद पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे की-मैन राजनीति कुमार ने चटकी पटरी देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी। पीडब्लयूआई स्टाफ ने फिश प्लेट कसकर पटरी को ठीक किया, जिससे करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


इस बीच डाउन की डीएसआर मालगाड़ी को 10 मिनट तक रोका गया। पीडब्ल्यूआई सियाराम बिंद ने बताया कि पटरी ज्वाइंट से चटक गई थी। उसको फिश प्लेट से कस दिया गया है, ब्लाक मिलने पर चटकी पटरी के स्थान पर नई पटरी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर झींझक रवि वर्मा ने बताया कि खंभा नंबर 1079/30व 32 के बीच पटरी चटकने से आधा घंटे तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा था। पटरी मरम्मत के बाद कॉशन लगा कर धीमी गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed