{"_id":"5da8c13f8ebc3e93aa1939c3","slug":"kanpur-dehat-problem-ghatampur-news-knp5203884184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क की मरम्मत को ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क की मरम्मत को ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
kanpur dehat problem
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के गांव तरगांव से मोमिनपुर के लिए जाने वाला संपर्क मार्ग के खस्ताहाल होने से पैदल चलना भी मुश्किल हुआ है। गांववालों ने बताया कि कईबार उन लोगों ने अपनी समस्या जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकारियों को भेजी है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
गांव निवासी संतोष पाल, ओमनरायण, योगेंद्र, रोहित कुमार, जसवंत, विमल, रामसखी और बलवंत ने बताया कि तरगांव से वाया मोमिनपुर होते हुए बरनांव, कनवांपुर, नंदपुर और बारा-खनपना तक जाने वाली पांच किलोमीटर सड़क एक साल से खराब पड़ी है। सड़क पर डामर का नामोनिशान नहीं दिख रहा है। कई जगहों पर तो यह बता पाना मुश्किल है कि रोड पर गड्ढे हैं अथवा गड्डों पर रोड।
ग्रामीणों ने बताया कि हालात यह हैं कि सड़क पर चार पहिया और दोपहिया वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल तक चलने में समस्या है। उन्होंने बताया कि रोड की मरम्मत करवाए जाने के लिए उन लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद से भी कईबार गुहार लगाई है लेकिन, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गुरुवार को मोमिनपुर गांव के लोगों ने रोड की मरम्मत कराने की मांग को लेकर गांव के बाहर खड़े होकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि वह लोग भाजपा सांसद की पदयात्रा के दौरान भी उनसे अपनी बात कहेंगे।