फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat pradarshan

प्रधानपति की हत्या के विरोध में गुलाबी गैंग ने लगाया जाम

Sat, 21 Sep 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat pradarshan
घाटमपुर (कानपुर)। रामसारी गांव के प्रधान पति और अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार को गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वह ग्राम प्रधान पूजा सिंह को न्याय दिलाने और मुख्य आरोपी को पकड़े जाने की मांग कर रही थीं। वहीं, गुरुवार को मुख्य चौराहे पर जाम लगाने में पुलिस ने प्रधान और अन्य लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रधान के पति सतेंद्र सिंह की 13 सितंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के युवक संदीप उर्फ गुरू को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। मृतक की पत्नी और भाई का आरोप है कि जेल भेजे गए युवक ने तो सुपारी लेकर हत्या की है। घटना का मुख्य आरोपी गांव का एक पूर्व प्रधान है। उसे पुलिस बचा रही है। उसी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर भी रामसारी गांव से आए लोगों ने मुख्य चौराहा जाम कर हंगामा किया था। गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर 35 मिनट तक हंगामा किया। पुलिस ने उनके खिलाफ जाम लगाने का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी तो वह चौराहे से कोतवाली पहुंच गईं। वहां करीब पांच मिनट पुलिस से नोंकझोंक करने के बाद वापस लौट गईं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि वह ग्राम प्रधान पूजा सिंह को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। उधर, गुरुवार को हत्या के विरोध में मुख्य चौराहे पर जाम लगाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान पूजा सिंह, उनके देवर उपेंद्र सिंह और मृतक के चाचा रामसिंह भदौरिया सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed