फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat news,lock down

लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस तार-तार

Mon, 06 Apr 2020 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news,lock down
घाटमपुर। जिलाधिकारी के आदेश की जानकारी होते ही सोमवार को कस्बे की दुकानों में सामान खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस तार-तार दिखा। वहीं, सजेती कस्बे में पुलिस ने सोमवार की सुबह से ही सख्ती शुरू कर दी और एक भी दुकान नहीं खुलने दी। जबकि, बरीपाल कस्बे में 02 अप्रैल से संपूर्ण लॉकडाउन पहले ही चल रहा है। साढ़, पतारा, भीतरगांव, नौरंगा, रेउना, नवेड़ी, श्रीनगर, पड़रीलालपुर, तरगांव, नंदना, पतरसा, दौलतपुर और स्योंढ़ारी के बाजारों में भी लाकडाउन के चलते सुबह 10 बजे के बाद सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने रेड जोन घोषित इलाकों में जिनमें घाटमपुर भी शामिल हैं। वहां पर 07 अप्रैल से संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। जबकि, अभी तक सुबह 04 से लेकर 11 बजे तक किराना और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने का आदेश था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो वह सामान खरीदने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते परचून और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। लोग दाल-चावल, आटा, तेल, घी और चीनी के अलावा साबुन, शैंपू, बिस्कुट, नमकीन और चाय आदि की खरीददारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के सदर बाजार, दीना मार्केट रोड, हमीरपुर रोड, कानपुर रोड और नगरपालिका रोड पर स्थित दुकानों में सुबह 7 से लेकर 10 बजे के बीच समान खरीदने वालों की भीड़ दिखाई दे रही थी। जबकि, कानपुर रोड के किनारे लगी फल-सब्जी की ठेलिया और फुटपाथी दुकानदारों के यहां भी फल-सब्जी खरीदने के लिए लोग सोशल डिस्टेंस की कोई परवाह नहीं कर रहे थे। जबकि, अधिकांश लोग मास्क भी नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed