फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat news

तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों ने कुचला

Tue, 17 Mar 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
घाटमपुर। रविवार की देर रात जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक एक ही गांव के निवासी और जिगरी दोस्त थे। उनकी मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

साढ़ थानाक्षेत्र के पासीखेड़ा गांव निवासी जनार्दन उर्फ लल्लन शुक्ला का एकलौता बेटा रुद्रेश उर्फ करन शुक्ला (24) लखनऊ में फर्नीचर की दुकान में काम करता था। रविवार को वह लखनऊ से अपने घर पासीखेड़ा आया था। शाम को वह अपने दोस्त पासीखेड़ा गांव के ही निवासी सुरजन सचान के पुत्र गौतम सचान (23) के साथ बाइक से जहानाबाद (फतेहपुर) गया था। वहीं से देर रात दोनों गांव लौट रहे थे। बाइक रुद्रेश चला रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही दोनों मुगल रोड पर स्थित सजेती थानाक्षेत्र के कुवांखेड़ा और कैथा गांवों के बीच पहुंचे। तभी, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में रुद्रेश का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। उनकी बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। यह देख चालक ने कुछ दूर आगे जाकर ट्रक को एक ओर खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब एक बजे के आसपास हुए हादसे की जानकारी कुवांखेड़ा चौकी पुलिस को हुई। चौकी इंचार्ज रवि दीक्षित मौके पर पहुंचे और हादसे में मृत युवकों की तलाशी में मिले मोबाइल फोन के जरिये उनके परिजनों की सूचना दी। युवकों की मौत की सूचना जैसे ही पासीखेड़ा गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed