{"_id":"5e050d0f8ebc3e87b96e24ee","slug":"kanpur-dehat-meeting-ghatampur-news-knp5346152119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रम दूर करने को नागरिकता संशोधन कानून की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रम दूर करने को नागरिकता संशोधन कानून की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों का भ्रम दूर करने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक पहल शुरू की गई है। गुरुवार को कोतवाली घाटमपुर, थाना सजेती और सभी पुलिस चौकियों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। पुलिस ने बैठक में उपस्थित लोगों को अधिनियम से संबंधित पर्चे बांटे।
कोतवाली में सीओ रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका के कई सभासदों के अलावा कस्बा और क्षेत्र से आए लोग शामिल हुए। सीओ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में बताया कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है।
बैठक में इंस्पेक्टर (क्राइम) नवाब अहमद, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय पाठक और चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह के अलावा पेश इमाम मौलाना सरताज रजा, जुलूस ए मोहम्मदिया के अध्यक्ष साबू कुरैशी, पालिका सभासद अजमेरी, चंद्रभान सचान, मिलेराम तिवारी, रवींद्र कुमार, बदरुद्दीन, उमेश कुमार द्विेदी, रोहित सोनी, जन्मेजय गोस्वामी, विजय मिश्रा और हरनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे। इधर, पुलिस चौकी भीतरगांव में चौकी इंचार्ज बृजेश करवरिया ने बैठक की।
विज्ञापन
साढ़ में चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी, पतारा में हरिशंभू सिंह, नंदना में चौकी इंचार्ज धन्य कुमार के अलावा थाना सजेती में एसओ देवेंद्र कुमार सोलंकी ने लोगों के साथ बैठकें करके उनको नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी देने के साथ ही शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।