फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat jam

मुगलरोड पर पांच घंटे रोका यातायात, लगा जाम

Sun, 22 Dec 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat jam
घाटमपुर (कानपुर )। शनिवार को कस्बे में मुगल रोड पर पांच घंटे के लिए यातायात रोका गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, कानपुर-बांदा रेल लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते यातायात रोका गया। कस्बे के जहानाबाद रोड रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

घाटमपुर रेलवे स्टेशन स्टेशन के अधीक्षक एसके सिंह चंदेल ने बताया कि कस्बे के गेट संख्या-60 (जहानाबाद रोड) रेलवे क्रासिंग के निकट पटरी चटकने के चलते एक लाइन पर मरम्मत कार्य होना था। इसके चलते दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच मुगल रोड पर यातायात प्रतिबंधित किया गया। बताया कि इस दौरान जहानाबाद मार्ग और मूसानगर रोड पर घाटमपुर के मुख्य चौराहे से यातायात रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

इधर, यातायात रोके जाने से मुगल रोड पर दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। मूसानगर रोड पर कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर राहा मोड़ के आगे तक जबकि, जहानाबाद रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास से लेकर परास नाले के पास तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहन चालक वाया कूष्मांडा देवी रोड तिराहे से गुच्चूपुर मार्ग से होकर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed