फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat jam

कानपुर सागर हाईवे पर फिर लगने जाम

Thu, 17 Oct 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat jam
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर फिर जाम लगने जैसे हालात शुरू हो गए हैं। दशहरा पर्व के बाद से कानपुर-सागर राजमार्ग पर एकाएक ट्रकों की भीड़ बढ़ने से दिनभर में जाम की स्थिति पैदा होती है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को समस्या हो रही है। बुधवार की सुबह से लेकर देर शाम तक रोड पर वाहन रेंगते रहे। चौराहे पर लगी वाहनों की कतारें से राहगीर भी परेशान रहे। इन दिनों पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई के कारण भी रुक-रुक कर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कानपुर-सागर राजमार्ग के किनारे नेेयवेली पावर प्लांट के लिए वॉटर सप्लाई की पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके लिए घाटमपुर कस्बे में ट्रेंचलेस सिस्टम से खोदाई की जा रही है। संबंधित कंपनी ने करीब 50-50 मीटर के अंतराल में गहरे गड्ढे खोदकर डाल रखे हैं। इसके चलते आधी रोड ब्लाक है। वहीं, गड्ढों से निकली मिट्टी के पहाड़ जैसे ढेर भी जगह-जगह जमा होने से समस्या है। रोड किनारे के दुकानदारों रामचंद्र गुप्ता, दीपू दीक्षित, सुरजीत चौरसिया, गोपाल मिश्रा और हेमंत अवस्थी (मामा) ने बताया कि वाहनों के निकलने पर मिट्टी के ढेरों से उड़ने वाला गुबार सीधा लोगों के घरों और दुकानों के अंदर तक घुसता है। वहीं, पैदल यात्री और दोपहिया वाहन सवार भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

कस्बे के निवासियों ने बताया कि कानपुर-सागर राजमार्ग को पार करने के लिए सतर्कता बरतनी पड़ती है। बताया कि वाहनों की भीड़ से निकलकर एक ओर से दूसरी ओर पहुंचना किसी सर्कस के खेल जैसा दिखता है। दुकानदारों ने बताया कि नेयवेली पावर प्लांट के लिए डाली जा रही पाइप लाइन की खोदाई के चलते उन लोगों का व्यापार चौपट होकर रह गया है। बचा-खुचा रोड में वाहनों की भीड़ से चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed