फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat

मकान टूटते देखकर महिला को लगा सदमा, मौत

Sun, 15 Sep 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
मकान टूटते देखकर महिला को लगा सदमा, मौत
विज्ञापन

घाटमपुर (कानपुर)। राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए सड़क के दोनों ओर निर्धारित सीमा के अंदर बने मकान और दुकानों को साफ कराए जाने का काम शुरू है। शनिवार कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित तीन मंजिला भवन को तोड़ने का काम शुरू हुआ। जिसे देखकर मकान मालकिन को दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसको अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

कस्बे में कानपुर-सागर राजमार्ग के चौड़ीकरण के कार्य के चलते निर्माण कंपनी की ओर से अतिक्रमणकारियों को रोड के दोनों ओर 32 मीटर जगह खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में अतिक्रमण हटाने के लिए 12 सितंबर तक का समय दिया गया था। कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर दक्षिणी निवासी नीरज सचान ने बताया कि उसके तीन मंजिला मकान का आधे से अधिक भाग निर्धारित परिधि में आता है। शनिवार की सुबह से ध्वस्तीकरण का काम शुरू करवाया था। बताया कि ऊपर की मंजिल में तोड़फोड़ चल रही थी। तभी, उसकी भाभी शशि सचान (58) पत्नी राकेश सचान वहां आईं। बताया कि वह तोड़फोड़ देखने लगीं। तभी, अचानक उनको घबराहट महसूस हुई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। यह देख परिजन उनको फौरन सीएचसी ले भागे जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed