{"_id":"5e5031e08ebc3ef38d719dcf","slug":"kanpur-dehat-crime-ghatampur-news-knp5461285132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पास दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के पास दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
kanpur dehat crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली से चंद कदम दूरी पर एक दुकान का शटर तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने नगदी और सामान समेत 10 लाख रुपये की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। एजेंसी संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है लेकिन, पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
बसंत बिहार घाटमपुर निवासी शिवकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य चौराहा के पास स्थित चंद्रा मार्केट में त्रिलोकी मिश्रा के नाम से सिगरेट और नमकीन की एजेंसी है। गुरुवार रात 9.30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे उनको दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी मिली।
बताया कि चोर दुकान के शटर को साबड़ से एक तरफ तोड़ने के बाद घुसे और वहां रखे गुल्लक में बिक्री के 6 लाख 57 हजार रुपये नगद और 03 लाख 75 हजार रुपये कीमत की सिगरेट चोरी कर ले गए हैं। बताया कि उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी है। मौके पर जांच करने पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि दुकान में चोरी की घटना हुई है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।