फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

अनाज व्यापारी का रुपयों भरा झोला पार

Mon, 17 Feb 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर देहात)। रविवार की दोपहर नौरंगा कस्बे बाजार में शातिर चोरों ने अनाज व्यापारी का रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। व्यापारी ने बताया कि झोले में 10,200 रुपये थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल करने के बाद वापस लौट आई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी सूर्य कुमार उर्फ नेता तिवारी ने बताया कि वह आसपास के कस्बों में लगने वाली साप्ताहिक बाजारों में फट्टा डालकर फुटकर में अनाज की खरीदारी करता और बेचता है। बताया कि रविवार को नौरंगा कस्बे की साप्ताहिक बाजार में फट्टा लगाकर गेहूं की तौल कर रहा था पास में कपड़े के झोले में रुपये रखे थे। तभी, दो लड़के आए इनमें एक की उम्र 17-18 साल जबकि, दूसरे की 14-15 वर्ष के आसपास थी।
विज्ञापन

अनाज व्यापारी ने बताया कि दोनों लड़के आकर उसके पास खड़े हो गए और एक ने पास में रखे झोले को उठाया और दोनों भाग निकले। यह देख अनाज व्यापारी ने शोर मचाते हुए दोनों लड़कों का पीछा किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग भी दौड़े लेकिन, तबतक दोनों लड़के पास में ही स्थित खेतों में खड़ी लाही की फसल के अंदर से होकर भाग निकले। काफी देर तक उनकी तलाश की गई लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज व्यापारी ने बताया कि उसने 112 नंबर डायल करके घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई। बताया कि पुलिस जांच-पड़ताल करने के बाद वापस लौट गई। सूर्यकुमार उर्फ नेता तिवारी ने बताया कि भी पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बताया कि उसके झोले में कुल 10 हजार 200 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed