फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

टीचर्स कॉलोनी के दो घरों में चोरी

Sun, 02 Feb 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर (टीचर्स कॉलोनी) में चोरों ने फिर दो घरों को अपना निशाना बनाया। एक सप्ताह के दौरान मोहल्ले में चोरी की यह दूसरी वारदात है। चोरी की वारदात से मोहल्ले के लोगों में रोष है। इधर, कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी की घटना हुई है पुलिस जल्द ही चोरों की तलाश करके घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) निवासी सुप्रीतम घोष नेयवेली पावर प्लांट की सहयोगी कंपनी बीजीआर में सिविल मैनेजर वर्किंग एरिया के पद पर तैनात हैं। वह टीचर्स कॉलोनी की तीसरी गली में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पहले वह परिवार के साथ कोलकाता गए थे इधर, मकान में ताले बंद थे। देररात चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद एलईडी टीवी सहित अन्य कीमती सामान उठाने के बाद फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने कॉलोनी की ही पांचवीं गली में स्थित गोपाल मिश्रा के मकान में मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर तीन कमरों के ताले तोड़े। लेकिन, उनको वहां कुछ नहीं मिला जिससे खाली हाथ वापस लौट गए। इधर, शनिवार की सुबह लोगों को बीजीआर कंपनी के अधिकारी के आवास में चोरी होने की जानकारी हुई। मोहल्ले वालों ने सूचना फोन पर सुप्रीतम घोष और पुलिस को दी। सुप्रीतम घोष ने फोन पर बताया कि आवास में जेवर-नगदी नहीं थी। चोर सिर्फ टीवी और अन्य कीमती सामान ही ले गए होंगे। बताया कि कोलकाता से लौटने पर वह चोरी गए सामान की सही जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन

इधर, मौके पर घटना की जांच करने पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि सुप्रीतम घोष के आने के बाद ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताया कि पड़ोस के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसके फुटेज देखे गए हैं जो काफी धुंधले हैं। फुटेज के आधार पर चोरी भोर पहर 2 से 3 बजे के बीच हुई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि 24/25 जनवरी की रात भी चोरों ने सुप्रीतम घोष के आवास के सामने गैस एजंसी संचालक विजय मिश्रा के मकान में धावा बोला था। चोर यहां से करीब सात लाख रुपये के जेवर-नगदी उठा ले गए थे। बताया कि घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed