{"_id":"5df2a1e68ebc3e87ed66f291","slug":"kanpur-dehat-crime-ghatampur-news-knp531832569","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते ने दादा के बैंक खाते से निकाले तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते ने दादा के बैंक खाते से निकाले तीन लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बा निवासी एक युवक ने गांव में रह रहे अपने वृद्ध दादा के बैंक खाते से एटीएम के जरिए कई किश्तों में तीन लाख रुपये निकाल लिए। वृद्ध बैेंक में अपनी पासबुक इंट्री कराने गया तो उसको जानकारी हुई। कोतवाली में वृद्ध ने घटना की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सजेती के धरछुआ गांव निवासी वृद्ध लक्ष्मी नारायन सचान (82) ने बताया कि उसके पांच बेटे थे। बड़ा बेटा राजकुमार सचान ट्रक चालक था जिसकी वर्ष 2016 में सड़क हादसे के दौरान कबरई (महोबा) में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी और बेटों के साथ ही वृद्ध माता-पिता को भी तीन लाख रुपये मिले थे।
लक्ष्मीनरायन ने बताया कि बेटे की मौत पर मिली मुआवजा राशि को घाटमपुर कस्बा स्थित एक्सिस बैेंक में पत्नी के नाम संयुक्त खाता खोलकर जमा कर दिया था। खाते में कुल 310005 रुपये जमा थे। इसी दौरान उसके पोते विकास पुत्र स्व.राजकुमार सचान ने धोखे से एक फार्म पर उसके हस्ताक्षर करवाने के बाद एटीएम कार्ड जारी करवा लिया। बताया कि एटीएम के माध्यम से विकास ने कई किश्तों में खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। बताया कि इस साजिश में विकास की मां और उसके मामा की भी शह रही है।
विज्ञापन
बीते दिनों वृद्ध जब बैंक पहुंचा तो उसको मामले की जानकारी हुई। कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि पैसे की बात पर विकास ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। उसका पोता विकास अपनी मां के साथ घाटमपुर कस्बे में ही रहता है। कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। घरेलू मामला होने के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, दोनों पक्षों को एक जगह बैठकर वार्ता करने को कहा गया है।