फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

पुलिस चौकी में आत्महत्या का प्रयास

Thu, 14 Nov 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
घाटमपुर/पतारा (कानपुर)। पतारा पुलिस चौकी में बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके अचेत देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा पतारा निवासी मजदूर गिरजाशंकर तिवारी का आरोप है कि उसके मकान के पास खाली पड़ी जमीन पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एक अक्टूबर को उसने घाटमपुर तहसील के समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। फूलबाग (कानपुर) में भी पत्नी-बच्चों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने पेश हुआ था। फिर भी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर गिरजाशंकर ने बुधवार की शाम पुलिस चौकी पतारा में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। चौकी इंचार्ज पतारा हरिशंभू सिंह ने बताया कि गिरजा शंकर ने चौकी परिसर में जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। वह चौकी के बाहर अचेत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed