फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Mon, 21 Oct 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
सजेती (कानपुर)। शनिवार को बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने निकली विभागीय टीम के अवर अभियंता के साथ डिबरी (कोरियां) गांव में पिता-पुत्र ने मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

परास/भोजेपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता रामकुमार के साथ क्षेत्र के डिबरी (कोरियां) गांव में चेकिंग के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। जेई की तहरीर पर आरोपी मनोज त्यागी और उसके पिता रामप्रकाश त्यागी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सजेती थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी रामप्रकाश त्यागी पुलिस का सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल है। जबकि, उसका बेटा मनोज त्यागी शिक्षक बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed