फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

एजेंट के खाते से निकले रुपये

Sat, 05 Oct 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
घाटमपुर (कानपुर)। साइबर ठगों ने कस्बा निवासी एक एलआईसी एजेंट के बैंक खाते से कुल 23 बार में 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। खाताधारक इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपनी पासबुक की इंट्री कराने बैंक गया। मामले की सूचना पुलिस में दी गई है।
विज्ञापन

अशोक नगर, दक्षिणी घाटमपुर निवासी अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अभिकर्ता है। बताया कि उसका बैंक खाता कस्बे के कानपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में खुला है। बताया कि खाते से दिनांक 7 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर 2019 के बीच रोजाना दस-दस हजार रुपये करके कुल 23 बार में 02 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। शुक्रवार को वह अपनी बैंक पासबुक की इंट्री कराने के लिए बैंक शाखा पहुंचा और पासबुक प्रिंट कराई तो उसको जानकारी हुई।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि रोजाना 10-10 हजार रुपये खाते से निकाले गए हैं। बैंक शाखा प्रबंधक ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने की सलाह दी। जिसपर उसने पुलिस में घटना की सूचना दी है। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि शाम को तहरीर मिली है। लेकिन, जब जांच के लिए बैंक गए तबतक बैंक बंद हो चुका था। बताया कि शनिवार को वह फिर जांच करने जाएंगे। मामले को साइबर सेल के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed