{"_id":"5e0e4b138ebc3e87ad58af43","slug":"kanpur-dehat-caa-ghatampur-news-knp5359480178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
kanpur dehat CAA
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए भाजपाइयों ने गुरुवार को कस्बों और गांवों में बैठकें करके लोगों को जानकारी दी। बैठक में मौजूद लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी से संबंधित पर्चे बांटे गए।
गुरुवार को नौरंगा कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा नौरंगा मंडल के प्रवासी/कानपुर दक्षिण जिला के महामंत्री शिवराम सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल की मौजूदगी में एक बैठक हुई।
भाजपा नेताओं ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा ने प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी है। इसके चलते गांवों-कस्बों में बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
इस मौके पर चौपाल में क्षेत्र के लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं गईं। कार्यकर्ताओं ने इटर्रा रजबहे में तीन माह से पानी न आने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बंबे में पानी न आने से किसानों के खेतों का समय पर पलेवा नहीं हो पाया। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री श्रीकृष्ण मिश्रा, उमेश द्विवेदी, छुन्ना पटेल, वीरेंद्र त्रिवेदी, विमलेश पांडेय और सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।