फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat accident

ट्रक की टक्कर से मां की गोद से गिरी बच्ची, मौत

Thu, 05 Mar 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
kanpur dehat accident - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम ने फिर एक जिंदगी निगल ली। यमदूत बने ट्रक की टक्कर से बाइक पर मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मूलरूप से मलवां (फतेहपुर) निवासी प्रदीप कुमार पाल घाटमपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर किराये का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता है। बुधवार की शाम वह पत्नी अनुष्का पाल को पेपर दिलाने के बाद धरमंगदपुर (सजेती) के बाद बाइक पर बैठाकर परीक्षा केंद्र से वापस घाटमपुर लौट रहा था। अनुष्का की गोद में उसकी 3 वर्ष की मासूम बेटी अवनी भी थी। प्रदीप जैसे ही घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास पहुंचा। तभी, जल्दी निकलने के चक्कर में एक ट्रक ने उसकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से अनुष्का की गोद में बैठी बेटी उछलकर सड़क पर गिर गई। जिसको ट्रक ने कुचल दिया। जबकि, अनुष्का और उसका पति बाल-बाल बच गए। बाइक चालक प्रदीप पाल हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही चालक और खलासी ट्रक को मौके पर खड़ा करके भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। देरशाम कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed