फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat accident

सड़क हादसों में सुरक्षा गार्ड समेत दो की मौत

Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
kanpur dehat accident - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में निजी सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना सजेती के गांव तागा (कोरियां) निवासी चरन सिंह सचान (50) यमुनापट्टी में बन रहे पॉवर प्लांट (नेयवेली) में निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करते थे। वह परिवार समेत घाटमपुर के मोहल्ला जवाहर नगर पूर्वी में रहता था। मंगलवार की सुबह वह किसी काम से गांव गए थे। वहीं से 11 बजे के आसपास अपनी स्कूटी पर सवार होकर घाटमपुर लौट रहे थे। जहानाबाद रोड स्थित फत्तेपुर गांव के सामने पहुंचे। तभी, कोई वाहन उनकी स्कूटी में टक्कर मारते निकल गया। हेलमेट लगाए होने के बावजूद चरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर जैसे ही मृतक के गांव पहुंची तो परिजन और मोहल्ले के लोग भागकर सीएचसी पहुंचे। हादसे के बाद चरन सिंह के परिजनों का हाल-बेहाल था।
विज्ञापन

इधर, सोमवार की देररात जहानाबाद रोड पर परास मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने पैदल रोड पार कर रहे 30 वर्षीय युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ज्ञानसिंह ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। बताया कि उसके कब्जे से पहचान संबंधी कोई कागजात भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed