{"_id":"5e123e298ebc3e87f440d1f0","slug":"kanpur-dehat-accident-ghatampur-news-knp536573261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोहित के घर से तीन लाख के जेवर व नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोहित के घर से तीन लाख के जेवर व नगदी उड़ाई
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। कस्बा साढ़ में शनिवार की रात चोरों ने एक पुरोहित के घर पर धावा बोलकर चोरों ने जेवर-नगदी समेत तीन लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। चोरों ने मात्र दो घंटे के अंदर घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह घर से चोरी गए बक्से और अन्य सामान गांव के बाहर खेत में बिखरा पड़ा मिला। जीवनभर की कमाई चोरी होने से पुरोहित के परिवार की महिलाएं फूट-फूटकर रोती दिखीं।
साढ़ निवासी विष्णुदयाल तिवारी और उनका बेटा वेदप्रकाश तिवारी पुरोहिती कार्य करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विष्णुदयाल ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने उनके मकान में धावा बोला। बताया कि रविवार भोर पहर 4 बजे के आसपास उन्होंने देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला है। यह देख उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को जगाया। कमरों के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जबकि, कमरे के अंदर रखे लोहे के दो बक्से और दो बड़े बैग गायब थे। जानकारी होने पर उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विष्णुदयाल तिवारी ने बताया कि चोर घर में रखे उनकी पत्नी और बहू के दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 80 हजार रुपये नगद के साथ ही घर आई बेटी के एक लाख रुपये कीमत के जेवरात और 8 हजार रुपये नगद उठा ले गए हैं। चोरों ने सीढ़ियों के रास्ते में लगे बल्ब को भी खोलकर एक ओर रख दिया था। अनुमान है कि चोर इसी रास्ते रास्ते से घर में घुसे और चोरी करने के बाद मुख्य गेट खोलकर फरार हो गए। घर से चोरी गए लोहे के बक्से और बैग आदि करीब 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन
चोरी की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद खेत में मिले बक्से और बैग को उठवाकर पुरोहित के घर पर रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने मौके पर डाग स्क्वायड अथवा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को नहीं बुलवाया। जबकि चोरी गए बक्सों और बैग पर रात में ओस गिरने के चलते चोरों की अंगुलियों के निशान बने थे। थाने के दरोगा आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना का मुकदमा कोतवाली घाटमपुर में दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।