फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat accident

दो ट्रक भिड़े, चालक और खलासी की मौत

Sat, 19 Oct 2019 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
kanpur dehat accident - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव के निकट गुरुवार की देररात दो ट्रकों की भिड़ंत होने से एक ट्रक के चालक और खलासी की मौत हो गई। जबकि, दूसरे ट्रक पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे से मुगल रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया। सड़क पर जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

अजमेरी का वरांडा, साधू बूंदी (राजस्थान) निवासी चालक देवराज वरदा (26) ट्रक में पत्थर लादकर इलाहाबाद की ओर जा रहा था। साथ में खलासी नंदलाल (32) निवासी देवली टोंक (राजस्थान) भी था। देररात जैसे ही मुगल रोड स्थित श्रीनगर और नवेड़ी गांवों के बीच पहुंचा। तभी, सामने से लोहे के गार्डर लादे ट्रक से टकरा गया। हादसा होते देख गार्डर लदे ट्रक के चालक और खलासी कूद गए। दोनों को चोट नहीं आई। हादसे में पत्थर लदे ट्रक के परखचे उड़ गए। चालक और खलासी केबिन के अंदर फंस गए। पुलिस ने किसी तरह ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकलवाने के बाद सीएचसी घाटमपुर भेजा। डाक्टरों ने चालक देवराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि, खलासी नंदलाल को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, हैलट पहुंचने पर उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मुगल रोड पर जाम लग गया। लोहे के भारी-भरकम गार्डर और पत्थर की पटियां रोड पर बिखरने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस ने पहले जेसीबी, फिर हाइड्रा बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक ओर हटवाने की कवायद की लेकिन, नहीं हटवा पाई। भोर पहर क्रेन मंगवाई गई और उससे दोनों ट्रकों को एक ओर हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान करीब सात घंटे तक रोड पर यातायात बाधित रहने से मुगल रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। शुक्रवार सुबह रोड पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, यह भी बताया कि हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक और खलासी ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed