{"_id":"5dd5a0ed8ebc3e54bf3a52e6","slug":"kanpur-dehat-accidant-ghatampur-news-knp527112241","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में घायल पड़े बंदर का इलाज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में घायल पड़े बंदर का इलाज कराया
विज्ञापन
kanpur dehat accidant
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतारा (कानपुर)। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर घायल पड़े बंदर को कुछ लोगों ने उठाकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया और वन विभाग को सूचना दी। इलाज के बाद बंदर की हालत में सुधार हुआ। वन विभाग की टीम अस्पताल से उसे अपने साथ ले गई और घाटमपुर कस्बा स्थित वन रेंजर कार्यालय परिसर में रखा है।
बीते बुधवार की दोपहर पतारा रेलवे स्टेशन रोड के किनारे एक बंदर अचेत पड़ा मिला। लोग उसके पास पहुंचे तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। यह देख कुछ लोगों ने उसे उठाकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। पशु चिकित्सक डा. अमित जायसवाल ने बताया कि इलाज के बाद बंदर को होश आया। वहीं सूचना पाकर वन विभाग के दरोगा ध्रुवनरायण भी पहुंचे।
उन्होंने घायल बंदर को अपने कब्जे में लेकर उसका इलाज शुरू कराया। वन दरोगा ने बताया कि बंदर की हालत में सुधार होने के बाद उसे वन विभाग की टीम घाटमपुर ले आई जहां उसकी देखभाल की जा रही है। बताया कि बंदर अब उछलकूद करने लगा है और खाना भी खा रहा है। बताया कि गुरुवार को उसे आजाद कर दिया जाएगा।