फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur city news

वृद्ध ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी

Tue, 21 Jul 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur city news
घर के बाहर मौजूद पुलिस और मोहल्ले के लोग। - फोटो : GHATAMPUR
सजेती (घाटमपुर)। कस्बा सजेती में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर खड़े अमरूद के पेड़ में फांसी पर झूलता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी इंद्रपाल कोरी (60) मजदूरी करता था उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटा बेटा घाटमपुर में जबकि, बड़ा बेटा कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। बड़े बेटे के साथ ही उसकी मां भी रहती है। इधर, इंद्रपाल सजेती कस्बे के जल्ला मोड़ पर स्थित अपने घर पर अकेला रह रहा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से इंद्रपाल मानसिक रूप से बीमार था। वह लोगों से बहुत कम बातचीत करता था और काम न मिलने पर अपने घर पर ही रहता था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो किसी ने अंदर झांककर देखा। वहां इंद्रपाल का शव आंगन में खड़े अमरूद के पेड़ की डाल पर झूल रहा था। उसने गले में नायलान की डोरी बांधकर फांसी लगाई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतक की पत्नी और दोनों पुत्र भी आ गए। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक इंद्रपाल बीमार रहता था। इधर, लॉकडाउन और उसके कमजोर होने के चलते काम भी नहीं मिल रहा था, जिससे वह परेशान था। संभवता इसी तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed