फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Jolted poets and poets society

कवियों और शायरों ने समाज को झकझोरा

Thu, 03 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jolted poets and poets society
काव्य पाठ करते राजस्थान के जगदीश जलजला - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पटेल चौक के मैदान में गत मंगलवार की रात पटेल जयंती पर एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हुआ। कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के जरिए प्रेरक संदेश दिए।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, चेयरमैन खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, कैप्टन गोरेलाल कटियार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सुनील त्रिपाठी ‘निराला’ ने पारिवारिक संबंधों के प्रति दायित्वों से विमुख हो रहे लोगों को चेताया।
विज्ञापन



मुंबई के राज बुंदेला ने श्रोताओं में कुछ यूं देशभक्ति का जोश जगाया ‘इस मुल्क का इतिहास शहीदों ने लिखा है, भारत महान है वाहे गुरु के त्याग की दीवरों से बना है’ उन्नाव के कवि सुरेश फक्कड़ ने ओज से सराबोर रचना सुनाई। हास्य कवि चंद्रेश बरदिया ने अपने काव्यपाठ से लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओज कवि राजस्थान के जगदीश जलजला ने अपनी रचना के जरिये नेताओं को चेताया। पटेल सेवा समिति की ओर से पूर्व सांसद राकेश सचान, बसपा नेता महेंद्र कटियार, भाजपा के विनोद कटियार, सपा के तुलाराम कोरी, कांग्रेस के चौधरी सत्यवीर सिंह, प्रभाकर पांडेय को भी प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।



विश्राम स्वरूप कटियार, अंजनी कटियार, डा. पंकज कटियार, डा. शिवनाथ कटियार, रामआसरे वर्मा, असलम राईन, परवेज आलम, जाहिद अंसारी, हाजी एजाज अहमद, सुरेशबाबू कटियार, राधाकृष्ण कटियार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed