{"_id":"fdabcf82bfdee20ec7ff1df94a76a71b","slug":"jewelry-anb-money-stolen-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली घर से ज्वैलरी, बाइक व नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली घर से ज्वैलरी, बाइक व नकदी की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अरौल सरैया दस्तम गांव में इलाज के लिए कानपुर गए परिवार के घर सोमवार रात चोरों ने बाइक, ज्वैलरी सहित हजारों रुपये की नकदी पार कर दी।
मंगलवार की सुबह खेतों में सामान पड़ा देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिवार के मुखिया को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अरौल क्षेत्र के सरैया दस्तम खान गांव निवासी मेवाराम दिवाकर और तेजराम कनौजिया का परिवार रहता है। सोमवार को तेजराम घर में ताला लगाकर कानपुर गए थे।
सोमवार रात किसी समय घर के पीछे से घुसे चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, हजारों रुपये की नकदी और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
घर से सामान चोरी करने के बाद बदमाशों ने पास स्थित ही खेत में पूरे माल का हिस्सा बांट भी किया और महंगा सामान ले गए और खराब समान वहीं खेत में डाल गए।
भोर सुबह पड़ोसियों को भनक लगने पर आनन-फानन में गृहस्वामी और चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की निर्देश चौकी इंचार्ज अरौल को दिए गए हैं।