फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   JE caught taking a bribe of Rs one lakh

जेई को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Thu, 26 Jul 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
JE caught taking a bribe of Rs one lakh
गिरफ्तार अवर अभियंता अरविंद कुमार।
पुखरायां।  एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र संदलपुर के अवर अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भोगनीपुर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एंटी करप्शन इंसपेक्टर शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि अवर अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर बताया कि एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरीदपुर निटर्रा निवासी हरिओम शुक्ल ने बताया कि वह किसान है। गांव में आटा चक्की का कारखाना लगाकर कारोबार करना चाहता है। इसके लिए उसने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


वह छह माह से उपकेंद्र का चक्कर काट रहा था। हरिओम के अनुसार, वहां मौजूद अवर अभियंता अरविंद कुमार ने कामर्शियल कनेक्शन के लिए दो लाख रिश्वत की मांग की। काफी मिन्नतों के बाद भी बात नहीं बनी। इस पर हरिओम ने इंटरनेट के जरिये एंटी करप्शन के डीआईजी का नंबर निकाला और उनसे बात कर अपनी परेशानी बताई। डीआईजी ने एंटी करप्शन के इंसपेक्टर शंभूनाथ तिवारी का नंबर देकर उनसे बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार की सुबह एंटी करप्शन इंसपेक्टर शंभूनाथ तिवारी टीम लेकर पहुंच गए। हरिओम ने अवर अभियंता अरविंद कुमार से फोन से बात की तो उसे रुपये लेकर उपकेंद्र में आने को कहा। हरिओम ने आफिस रूम में जाकर एक लाख रुपये दे दिए और बाकी एक लाख जल्द देने की बात कही। उसी समय एंटी करप्शन टीम ने साथ छापा मारकर अवर अभियंता को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed