{"_id":"58c30cae4f1c1b8238dc437f","slug":"jcb-and-three-tractors-in-illegal-minin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में जेसीबी व तीन ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में जेसीबी व तीन ट्रैक्टर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी व ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात पुलिस ने कसिगवां के पास अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर समेत करीब एक दर्जन लोगों को दबोचा।
गुरुवार की रात ककवन थाना क्षेत्र के गांव कसिगवां में खनन होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
इस दौरान शिवलखन निवासी पलिया, आशीष निवासी कहिंजरी, मोहम्मद अंसार निवासी ककवन, सोनू शिवाजी नगर कन्नौज, रोहित निवासी टीकासरांय फतेहपुर, मुकुल मकनपुर, रियाज मकनपुर, मोहित तिसाह गुंदार, जितेंद्र कुमार निवासी अंता, रमेश मितई निवादा और छात्र मोहित कुमार व जितेंद्र कुमार को पकड़ा। उक्त छात्रों की बीए परीक्षाएं चल रही हैं।
इसके चलते छात्रों को परीक्षा देने के लिए पुलिस ने संबंधित केंद्र भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।