फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Jams, railing on railway crossings, disturb

रेलवे क्रॉसिंग पर लग रहा जाम, आमजन परेशान

Sun, 30 Sep 2018 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jams, railing on railway crossings, disturb
झींझक रेलवे फाटक पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगना आम बात हो गई है। दिन में कई बार जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा ओवरब्रिज बनाने को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक ओवरब्रिज का निर्माण न होने से कस्बे में अक्सर ही जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग बंद रहता है, जिससे सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं वाहन चालकों की ओर से पहले निकलने के प्रयास में आड़े-तिरछे वाहन फंसने के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। शनिवार को भी जाम के कारण लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ा। वहीं तेज धूप व उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे लोग पसीना-पसीना हो गए। कस्बा निवासी मनमोहन, मानचंद्र, राहुल, मोनू पाठक आदि का कहना है की रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या आम हो गई है। कई बार यहां पर ओवरब्रिज बनवाए जाने को लेकर मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रेनें आने में समय मिलते ही फाटक खोला जाता है। फाटक पर ओवरब्रिज पास है, जल्द ही पुल के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed