{"_id":"5b6756504f1c1bb8538b722f","slug":"itilya-and-devcali-village-in-water","type":"story","status":"publish","title_hn":" इटैलिया व देवकली गांव पानी से घिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटैलिया व देवकली गांव पानी से घिरे
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
घरो के सामने बारिश से हुआ जलभराव ।
रनियां। बारिश के बाद अब जिला प्रशासन राहत के इंतजाम में जुटा हुआ है। रविवार को सदर एसडीएम ने कई गांवों का भ्रमण करके बाढ़ पीड़ितों के हालातों का जायजा लिया। वहीं, लोगों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई।
बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आए देवकली व इटैलिया गांव के चारों ओर पानी भरा हुआ है।
रविवार को प्रशासन ने इटैलिया गांव में नाव की व्यवस्था कराई है। इससे लोगों को आवागमन शुरू हो सका है। रविवार को सदर एसडीएम आनंद कुमार सिंह नाव से गांव पहुंचे और पूरे गांव का जायजा लिया। गांव के लोगों बाढ़ के चलते मवेशियों में बीमारी फैलने की आशंका जताई। इस पर एसडीएम ने रनियां से पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुला लिया और मवेशियों का इलाज कराया। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मवेशियों को देखा है। अभी पशुओं को कोई बीमारी नहीं है। फिर भी लोगों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।