फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Isn river bridge railing focus on the responsibilities

ईशन नदी पुल की रेलिंग पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं

Fri, 05 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्हौर। चौबेपुर में नोन नदी के संकरे पुल की रेलिंग टूटे होने से पिछले सप्ताह एक युवक की मौत के बाद जहां इसे बनाने का काम शुरू हो गया वहीं ईशन नदी पुल की ओर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि रोजाना हजारों लोगों का इस पुल से आवागमन होता है। ऐसे में उफनाई नदियों में गिरने का खतरा बना हुआ है।


ईशन नदी पुल पर बीते कई महीनों से रेलिंग टूटी होने के बाद भी एनएच-91 के अफसरों ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है।

वहीं ईशन नदी पुल के जोड़ खुलने से भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। अमर उजाला में चौबेपुर देदूपुर गांव स्थित नोन नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद उप जिलाधिकारी आलोक कुमार की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 91 के अलीगढ़ स्थित कार्यालय के अफसरों ने चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया है, इससे आने-जाने वाले ग्रामीणों ने संतोष का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed