फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Inspector tanker and car collision killed, five injured

टैंकर और कार की टक्कर में दरोगा की मौत, पांच घायल

Thu, 02 Mar 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inspector tanker and car collision killed, five injured
माौत - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के पास हाईवे पर अवैध कट से गुजर रहे एक टैंकर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार पलट गई। जिससे कार सवार दरोगा समेत पत्नी व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दरोगा की गंभीर हालत देख हैलट रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते दरोगा की मौत हो गई। वहीं, पत्नी व मां, बहनोई और चालक को गंभीर हालत कानपुर में भर्ती करवाया गया है। इधर, चालक हादसे के बाद टैंकर सहित भाग निकला।
विज्ञापन


कानपुर नगर के योगेंद्र विहार, नौबस्ता निवासी दरोगा रामनरेश सिंह (53) तोमर पुत्र दिगंबर सिंह वर्तमान में प्रमुख सचिव (गृह) की सुरक्षा में लखनऊ में तैनात हैं। बुधवार की सुबह वह अपनी मां द्रोपदी (72), पत्नी सत्यवती (50), बहनोई मलखान सिंह (60) पुत्र ज्ञान सिंह और चालक संदीप(20) पुत्र छुन्नालाल निवासी आनूपुर मोड़ कार से इटावा स्थित एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे। अकबरपुर कसबे के बारा गांव स्थित कोल्ड स्टोरज के सामने बने अवैध कट से पार कर रहे एक टैंकर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार हाईवे पर पलट गई। वहां मौजूद यूपी 100 के पुलिस कर्मी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। सभी घायलों को  कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में दरोगा रामनरेश सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 अकबरपुर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर सहित चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

बारा स्थित कोल्डस्टोरेज के सामने हाइवे पर बने अवैध कट से अब तक आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोगो ंकी मौत हो गई। बुधवार को दरोगा की मौत के बाद जागे हाइवे प्रशासन ने अवैध कट को जेसीबी से बंद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर इस तरह के तमाम कट बना दिए गए हैं। यह कट मौत को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed