फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Insisted on working in Hindi

हिंदी में काम करने पर दिया जोर

Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Insisted on working in Hindi
प्रतियोगिता में विजेता अधिवक्ता को पुरस्कृत करते जिला जज शशिकांत शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
जिला एवं सत्र न्यायालय माती कानपुर देहात के सभागार में शनिवार को हिंदी पखवारा के समापन पर विभिन्न विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गईं। विजयी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन



जिला जज शशिकांत शुक्ला ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। भाषा व्यक्ति को एक दूसरे से जोड़ती है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं से हिंदी भाषा का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि न्यायाधीश अपने आदेश व निर्णय हिंदी में करें, जिससे वादकारी उन्हें खुद पढ़कर समझ सके।
विज्ञापन



इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में न्यायिक अधिकारियों में प्रथम पुरस्कार जेएम वन चिर कुमारी, द्वितीय पुरस्कार अपर सिविल जज वायुनंदन मिश्रा व तृतीय पुरस्कार एसीजेएम वन राजू प्रसाद यादव को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ताओं में प्रथम पुरस्कार जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, द्वितीय विश्वनाथ कटियार, तृतीय आनंद मोहन कटियार को मिला। सभी को जनपद न्यायाधीश ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed