फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   injured person found

हाथ-पैर बंधा बेहोश युवक मिला

Wed, 12 Sep 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
injured person found
फोटो- 11 जीटीआरपी 3- अस्पताल में भर्ती युवक आशू शुक्ला और पास में खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पतारा (घाटमपुर)। मंगलवार की सुबह कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर संदिग्ध हालात में एक युवक मौरंग के ढेर पर बेहोश पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। तलाशी में जेब से एक परिचयपत्र मिला जिससे उसकी पहचान पतरसा (घाटमपुर) निवासी आशू (23) पुत्र रामस्वरूप शुक्ला के रूप में हुई। सूचना पर उसके परिजन पतारा आए।
विज्ञापन

गल्ला मंडी नौबस्ता (कानपुर) निवासी अश्वनी कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि उनका साला आशू शुक्ला उनके यहां रहकर लोडर चलाता है। बताया कि बीते 9 सितंबर को आशू लोडर पर मकाई के भुट्टे लादकर मंडी के लिए निकला था। इसके बाद कोई पता नहीं चल पा रहा था। थाना नौबस्ता में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 इधर, मंगलवार की सुबह आशू पतारा कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास सूनसान स्थान पर बेहोश पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। परिजनों ने आशू के अपहरण की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व गल्ला मंडी नौबस्ता निवासी एक व्यक्ति ने आशू के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, वह जेल गया था। वहां से छूटकर आने के बाद काम में व्यस्त हो गया था। परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने वालों ने ही आशू का अपहरण किया, और उसे सूनसान स्थान पर फेंककर चले गए। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि थाना नौबस्ता में युवक की गुमशुदगी दर्ज होने के चलते पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया कि सीएचसी से युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed